मंगलवार, 18 अक्तूबर 2011

जन लोकपाल की चाभी सोनिया के पास


                                                         फोटो-जी.पी.अवस्थी

कानपुर ! हिसार में कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश की हार से उत्साहित टीम अन्ना ने आक्रामक रूख अपना लिया है ! आज कानपुर में अन्ना आंदोलन में जुटे विभिन्न संगठनों द्वारा  आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस को आगामी शीतकालीन सत्र में जन लोकपाल बिल पारित करने की चेतावनी दे डाली और ऐसा ना करने पर आने वाले सभी चुनाव में विरोध करने की बात कही है ! 
केजरीवाल ने कहा हिसार के नतीजे  कांग्रेस को शीतकालीन सत्र में बिल पास करने के लिए बाध्य करेंगे इसके साथ जनता को भी संसद पर नजर रखनी होगी अगर ये राजनैतिक दल बिल का समर्थन न करे तो आगामी उ.प्र.के चुनावो में जनता ही इनको सबक सिखाए ! केजरीवाल ने सभी पार्टियों को भ्रष्ट बताते हुए बारी बारी कांग्रेस, भाजपा,सपा,बसपा के भ्रष्टाचार का जिक्र किया ! किसी एक पार्टी को समर्थन की बात को नकारते हुए कहा कि हम किसी को जिता भले ना पाए परन्तु हराना अब जान गए है और इन सभी पार्टियों को ये बात समझ लेनी चाहिए ! पुनः कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उसने इस आंदोलन के साथ सिर्फ षड्यंत्र किया और जन लोकपाल की चाभी सोनिया के हाथ में है ! 
कार्यक्रम में टीम अन्ना के कुमार विश्वास, मनीष सिशोदिया, गोपाल राय,शाजिया इल्मी, संजय सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये ! संचालन गणेश तिवारी ने किया ! कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल गुप्ता, कैप्टन त्रिपाठी, अरविन्द त्रिपाठी, अनूप द्विवेदी, अशोक जैन, सुरेश गुप्ता, ओमेंद्र भारत, योगेश श्रीवास्तव, शशि पाण्डेय, राकेश मिश्र, प्रवीण द्विवेदी आदि मौजूद रहे !

1 टिप्पणी: